उमरियाटॉप न्यूजब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

गरीब चाय विक्रेता की झोपड़ी में लगाई आग, मेहनत की कमाई जलकर राख

देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने लगाई आग, स्थानीय लोगों में आक्रोश

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित जीएम कॉम्प्लेक्स के पास एक गरीब चाय विक्रेता की झोपड़ी में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा देर रात चाय टपरी में आग लगा दी गई, जिससे पूरी झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार चाय व्यापारी डब्लू सिंह कई किलोमीटर दूर से आकर नौरोजाबाद में झोपड़ी बनाकर चाय बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले इस व्यापारी की दुकान पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने माचिस मारकर आग लगा दी।

आग लगने की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!