उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीतापुर : बिजली कटौती को लेकर BJP विधायक ने अपनी ही सरकार से लगाई गुहार

सब तक एक्सप्रेस | सीतापुर
भीषण गर्मी के बीच सीतापुर जिले के बिसवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर बीजेपी विधायक निर्मल वर्मा ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
विधायक निर्मल वर्मा ने पत्र लिखकर कहा है कि उनके क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों और बिसवां नगर में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण व्यापार, खेती और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है तथा लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
अब देखना होगा कि ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!