ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय
सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुआंव पाण्डेय गांव निवासी राम अनुज धर द्विवेदी को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ‘साहित्य सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान पत्र प्रधान संपादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय, समूह संपादक विशेश्वर पाण्डेय तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया।
प्रकाशन समूह के संपादक मंडल ने राम अनुज धर द्विवेदी को सम्मान पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

बताया गया कि इससे पूर्व भी श्री द्विवेदी को विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर पवन कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



