उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

विधायक बांधवगढ़ ने वार्डवासियों के साथ सुनी ‘मन की बात’

शीतला माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हीटवेव से बचाव के दिए टिप्स, बड़ी संख्या में शामिल हुए नागरिक

राहुल शीतलानी/सब तक एक्सप्रेस।

नौरोजाबाद (उमरिया)। नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड क्रमांक-2 स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने वार्डवासियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचार सुने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों को भीषण गर्मी और हीटवेव से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मई माह समाप्त होने के बाद जून में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है, इसलिए सभी को सजगता और सतर्कता के साथ अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने “लू से लड़ाई, सावधानी से जीताई” का संदेश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में आम का पना, बेल का शरबत, खीरा, ककड़ी, पुदीना और नींबू पानी जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीलाल बैगा, नगर परिषद उपाध्यक्ष नाइम उल्ला बेग, नौरोजाबाद मंडल महामंत्री रमेश सोनी, कमल सिंह, सुशील कोल, बंटा महाराज, सोनू तिवारी, हिमांशु तिवारी, अमित गुप्ता सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

उमरिया से राहुल शीतलानी की खास रिपोर्ट
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!