उमरियाटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

मुख्य मार्ग पर टूटी सुरक्षा रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा

एसईसीएल की लापरवाही से लोगों की सुरक्षा पर सवाल, खेर माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी हो रही परेशानी

ब्यूरो चीफ, उमरिया
राहुल शीतलानी | सब तक एक्सप्रेस

उमरिया। नौरोजाबाद क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लगी सुरक्षा रेलिंग लंबे समय से टूटी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और एसईसीएल प्रबंधन की उदासीनता के चलते अब तक रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों, वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेर माता मंदिर दर्शन के लिए भी आते-जाते हैं। रेलिंग टूट जाने के कारण सड़क किनारे असुरक्षित स्थिति बनी हुई है और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विशेष रूप से रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि टूटी रेलिंग के कारण दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द सुरक्षा रेलिंग की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
ब्यूरो चीफ, उमरिया
राहुल शीतलानी | सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!