उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदेशभक्तिधार्मिकबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊवृंदावनसोनभद्र

राष्ट्रीय बाल कलाकारों ने भजन संध्या में बिखेरा भक्ति का रंग

वृंदावन की रासलीला और बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री की भागवत कथा से श्रद्धालु हुए भावविभोर

वरिष्ठ संवाददाता : राम अनुज धर द्विवेदी | सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन मंगलवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य छटा देखने को मिली। राष्ट्रीय बाल कलाकारों ने भजन संध्या में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने भागवत कथा का रसपान कराकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

राष्ट्रीय बाल कलाकार अपने माता-पिता के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर भिखारी बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन भी किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रासलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक लोग धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्य गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी एवं अमरेश तिवारी के निर्देशन में विराट रुद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति रक्षा के उद्देश्य से 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जा रही है।

यज्ञ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। प्रतिदिन आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वाराणसी से पहुंचे मनीष कुमार ने बताया कि उनके तीनों बच्चे श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण और श्री राधे कृष्ण राष्ट्रीय बाल कलाकार हैं, जिन्हें प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अयोध्या नंदीग्राम महोत्सव में भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया था।

भजन संध्या में श्री राधा कृष्ण एवं श्री राधे कृष्ण ने लवकुश लीला का प्रभावशाली मंचन किया, जबकि श्री राम कृष्ण ने हारमोनियम पर भजन, गीत और गजल प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। मनीष कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कृति सागर एक कवयित्री हैं।

इस अवसर पर नरेश चंद्र उमर वैश्य, रूपा गुप्ता, विजय सिंह, इंद्रवीर, केवलानंद महाराज, हरिनंद, देवेंद्र कुमार, दिनेश, उषा देवी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, कलावती देवी, दाऊदयाल, राजेश, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, प्रहलाद, मुन्ना बाबा, परमानंद, रमेश कुमार, शशि देवी, किरन मोदनवाल, संगीता, विमला देवी, कालो देवी, हीरा सिंह, डॉ. विजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वरिष्ठ संवाददाता : राम अनुज धर द्विवेदी | सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!