उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजयोग दिवसराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत, बीडीओ लालजी शुक्ला व एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव समेत जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

रिपोर्ट : क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत, बीडीओ लालजी शुक्ला एवं एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। बीडीओ लालजी शुक्ला ने सभी लोगों से योग को अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!