उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजयोग दिवसराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

धर्मा फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डायरेक्टर अरुण शंकर पाठक ने टीम और सदस्यों के साथ किया योगाभ्यास, नशामुक्त और स्वस्थ जीवन का दिलाया संकल्प

रिपोर्ट : क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धर्मा फाउंडेशन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के डायरेक्टर अरुण शंकर पाठक ने अपनी टीम, काउंसलर्स और केंद्र के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
योग शिविर के दौरान प्राणायाम, कपालभाति और ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डायरेक्टर अरुण शंकर पाठक ने कहा कि योग मानसिक शक्ति और इच्छाशक्ति को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के सफर में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों, स्टाफ और काउंसलर्स ने नियमित योग करने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!