उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

ग्रापए के जिला संयोजक बने विनोद मिश्रा

प्रांतीय समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

सोनभद्र। वरिष्ठ संवाददाता : राम अनुज धर द्विवेदी, सब तक एक्सप्रेस
जिला पंचायत सभागार में रविवार शाम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने की। इस दौरान प्रांतीय पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह तथा प्रांतीय पदाधिकारी हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह और सुधाकर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से विनोद मिश्रा को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रांतीय कार्यसमिति द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि विनोद मिश्रा मेहनती, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर जिले के पत्रकारों और कलमकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में विवेक मिश्रा, रवि पांडेय, कृष्ण कुमार दूबे, अभय राज मिश्रा, अक्षय राज मिश्रा, सेराज अहमद, उत्तम सिंह, अनुराग कुमार पाण्डेय, वीरेश त्रिपाठी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!