उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊवायरल खबरसोनभद्र

भोजपुर की घटना पर सोनभद्र में उबाल, भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च

रामलीला मैदान में जुटे सैकड़ों लोग, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

सोनभद्र।
रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की मौत के विरोध की गूंज मंगलवार को सोनभद्र में भी सुनाई दी। रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में युवाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच की आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने भरत तिवारी के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
सभा में मौजूद लोगों ने पूरे मामले की पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा के बाद रामलीला मैदान से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शांतिपूर्वक न्याय की मांग करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ निष्पक्ष जांच की मांग प्रमुख रूप से उठती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!