उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

दहेज उत्पीड़न मामले का वारंटी आरोपी गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस की कार्रवाई

डीपी एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित वारंटी को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

सोनभद्र | ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।
दुद्धी थाना पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) से जुड़े एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना दुद्धी में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमे में वारंटी अभियुक्त शिवप्रसाद पुत्र राघव निवासी नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 498ए तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह तथा महिला आरक्षी सुमन सरोज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!