उत्तर प्रदेशसोनभद्र

राधा अष्टमी पर हुआ संकीर्तन, बांके बिहारी मंदिर में सजा दिव्य दरबार

 तक एक्सप्रेस /संवाददाता

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा दिखाई दिया।

राधा रानी के जन्मोत्सव पर आयोजित भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक चले संकीर्तन और राधा नाम जप से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, धीरज जलान, सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र, बचउ पांडे, मनोज, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

📌 सब तक एक्सप्रेस ब्यूरो


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!