उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमनोरंजनराज्यलखनऊसीतापुर

मिस इंडिया निकिता पोरवाल पहुंचीं नवाबों के शहर लखनऊ, फेमिना मिस इंडिया यूपी 2025 की हुई लॉन्चिंग

विशेष संवाददाता – शैलेन्द्र यादव, सब तक एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल

लखनऊ। नवाबों के शहर लखनऊ में शुक्रवार को ग्लैमर और सौंदर्य का संगम देखने को मिला जब फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2025 विजेता निकिता पोरवाल विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचीं। इस अवसर पर कैटवॉक एकेडमी को फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2025 की आधिकारिक लाइसेंसी संस्था के रूप में घोषित किया गया है। यह लाइसेंस तीन वर्षों के लिए प्रदान किया गया है, जो उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों के लिए एक नया मंच खोलता है।

कार्यक्रम में कैटवॉक एकेडमी के हेड अमित सैमसन नानू और निकिता पोरवाल ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। निकिता ने कहा कि यह लाइसेंसिंग सहयोग उत्तर प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण और मार्गदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने देशभर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देकर युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और देश का गौरव बढ़ाएं। वहीं अमित सैमसन नानू ने कहा कि कैटवॉक एकेडमी पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएगी तथा उत्तर प्रदेश में फेमिना मिस इंडिया की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। उन्होंने निकिता पोरवाल को आगामी मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

📅 राज्य स्तरीय ऑडिशन की तारीख:
14 दिसंबर 2025
📍 स्थान: बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ

🌐 ऑनलाइन पंजीकरण:
www.feminamissindiauttarpradesh.com

📋 पात्रता मानदंड:

  • आवेदिका अविवाहित, सिंगल और सगाईशुदा न हो
  • आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (31 दिसंबर 2025 तक)
  • न्यूनतम लंबाई: 5 फीट 3 इंच (बिना हील्स)
  • आवेदिका उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए (जन्मस्थान, वर्तमान निवास या मूल निवासी)

इस कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कैटवॉक एकेडमी के अधिकारी और आयोजन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। यह सहयोग उत्तर प्रदेश में सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया का एक नया अध्याय खोलने जा रहा है, जो राज्य की युवा महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचने का अवसर देगा।

सब तक एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!