रिहंदेश्वर धाम में जगमगाई देव दीपावली, दीपों से आलोकित हुआ मंदिर परिसर

वरिष्ठ संवाददाता, राम अनुज धर द्विवेदी, सबतक एक्सप्रेस।
बीजपुर, सोनभद्र।
एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में देव दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र अद्भुत आभा से आलोकित हो उठा। महिलाओं और बच्चों ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर आयोजन को भव्य रूप दिया।
पूरे मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “रिहंदेश्वर महादेव की जय” के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने इस पावन दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि देव दीपावली को देवताओं की दिवाली कहा जाता है। इस दिन पौराणिक मान्यता के अनुसार देवता गंगा स्नान के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी एवं कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनंत मोहन ने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और स्वदेशी परंपराओं को सशक्त करने वाला है।
कार्यक्रम के अंत में शयन आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में उप महाप्रबंधक निशांत कमल, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, आभा द्विवेदी, आरती देवी, त्रिनेत्र धर तिवारी, नूतन तिवारी, रंगा रेड्डी, रामजी द्विवेदी, श्रीकृष्ण भगवान पाठक, अनीता पाठक, अवनीश पांडे, सोनी पांडे, रिंकेश उपाध्याय, हर्षिता उपाध्याय, विजय गुप्ता, भारत भूषण, शशि श्रीवास्तव, पिंटू कुमार, शशिकांत पांडे, एवं मुख्य पुजारी राधेश्याम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



