उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीधार्मिकबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊशिक्षासीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल में बाल दिवस पर बाल मेले का रंगारंग आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी, सब तक एक्सप्रेस

सोनभद्र। बाल दिवस के अवसर पर पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय घोरावल में हर्षोल्लास के साथ भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पंचायत घोरावल के चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा संतोष कुमारी द्वारा मां वीणापाणि की पूजा-अर्चना और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

अपने संबोधन में चेयरमैन सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि नेहरू जी बच्चों से अपार स्नेह रखते थे, इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें निष्ठा और परिश्रम के साथ अध्ययन कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा चाउमिन, पास्ता, पानी पूरी, पावभाजी, मुरमुरे-समोसे, पेस्ट्री, मोमोज सहित कई आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों ने आनंद लेते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में ब्लॉक, जिला एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने मेले को सफल बताते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक लल्लन सिंह, उपाध्यक्ष ददन सिंह सहित अनेक सम्मानित शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!