उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरबिहारबिहार चुनावब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेशराज्यलखनऊसीतापुर

नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान

पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह, PM मोदी और अमित शाह रहे उपस्थित

सब तक एक्सप्रेस,बिहार।
विशेष संवाददाता – शैलेन्द्र यादव

पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है। मंगलवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में जदयू नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ उनकी कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग पासवान की पार्टी के 2 तथा मांझी और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री शामिल रहे। कैबिनेट में एक मुस्लिम, तीन महिलाएं और पहली बार विधायक बने तीन चेहरे भी शामिल किए गए हैं।
डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।


गांधी मैदान में दिखा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
UP CM योगी आदित्यनाथ, MP CM मोहन यादव, राजस्थान CM भजनलाल शर्मा और गुजरात CM भूपेंद्र पटेल भी मंच पर मौजूद रहे।
गांधी मैदान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे, जहां ‘फिर एक बार—नीतीश कुमार’ के नारे गूंजते रहे।


कौन-कौन बने मंत्री?

BJP कोटे से:
मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य।

JDU कोटे से:
विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी, डॉ. प्रमोद कुमार।

LJP (RV) से:
संजय कुमार (पासवान), संजय सिंह।

HAM और RLSP से:
संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश।


नीतीश के राजनीतिक सफर में जुड़ा एक और अध्याय

नीतीश कुमार ने पहली बार नवंबर 2005 में CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद
2010,
2015 (दो बार),
2017,
2020,
2022 (दो बार),
2024
और अब 2025 में शपथ लेकर उन्होंने 10वां कार्यकाल शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही वे बिहार के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।


सब तक एक्सप्रेस — बिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!