उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार 24 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे अटल कन्वेंशन सेंटर जाएंगे।
अटल कन्वेंशन सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित “एकल काव्य पाठ” कार्यक्रम में रक्षा मंत्री प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात वे सायं 6:00 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।
अगले दिन गुरुवार 25 दिसंबर को अपराह्न 1:30 बजे वे कालिदास मार्ग आवास से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 1:50 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री सायं 4:05 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!