टॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेशराज्यसिंगरौली

लगातार विवादों के बाद दरोगा का तबादला, सिंगरौली से भोपाल PHQ भेजे गए

ब्यूरो रिपोर्ट।सब तक एक्सप्रेस।
सिंगरौली/भोपाल। लगातार विवादों में घिरे रहे दरोगा का आखिरकार पुलिस मुख्यालय ने स्थानांतरण कर दिया है। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, जो वर्तमान में जिला सिंगरौली में पदस्थ थे, उन्हें अब प्रशासन शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि अधिकारी निलंबन की स्थिति में हों, तो बिना कार्यभार ग्रहण किए कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह बीते कुछ समय से विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में थे, जिसके बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के अनुमोदन से जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!