छत्तीसगढ़

Raipur News: वीआईपी रोड पर शादी सीजन में जाम रोकने की तैयारी, होटल–मैरिज पैलेस संचालकों को सख्त निर्देश

बैठक में करीब 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालक शामिल हुए। यातायात पुलिस ने साफ किया कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में परिसर के बाहर सड़क पर बारात निकालने की अनुमति नहीं होगी।

रायपुर में शादी सीजन में वीआईपी रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) विवेक शुक्ला ने वीआईपी रोड पर संचालित होटल और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में करीब 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालक शामिल हुए। यातायात पुलिस ने साफ किया कि वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में परिसर के बाहर सड़क पर बारात निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही पार्किंग क्षमता के अनुरूप ही बुकिंग लेने और मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग नहीं कराने के निर्देश दिए गए।क्यों जरूरी हुई सख्ती
फरवरी से अप्रैल-मई तक शादी समारोहों के चलते वीआईपी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर बारात निकालने और होटल के बाहर बेतरतीब वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है। इससे आम लोगों के साथ-साथ माना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में उपस्थित संचालकों ने पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये दिए गए प्रमुख निर्देश

  • पार्किंग क्षमता के अनुसार ही विवाह समारोह की बुकिंग।
  • किसी भी परिस्थिति में परिसर के बाहर बारात नहीं।
  • मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े न हों, इसके लिए कम से कम दो गार्ड तैनात करना अनिवार्य।
  • बारात का आयोजन होटल या मैरिज पैलेस परिसर के भीतर ही किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!