मिशन शक्ति 5.0 के तहत सदर तहसील में भव्य कार्यक्रम आयोजित
महिला सशक्तिकरण पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

फतेहपुर | बृजेन्द्र मौर्य
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज तहसील सभागार सदर फतेहपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी सदर श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. हरितिमा गुप्ता, मोहिनी साहू, अंजू वर्मा, जया तिवारी, मंजू शुक्ला, रीता सिंह, अंजू, रेखा सरोज, श्वेता श्रीवास्तव, मोहिनी, गायत्री सिंह, ज्योति परवीन, रेखा, अनामिका सिंह और रिया विश्वकर्मा शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान गुड़िया जी को उपजिलाधिकारी द्वारा पट्टाधारक प्रदान किया गया, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना गया।
उपजिलाधिकारी श्रीमती अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील भी की गई।




