उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊशिक्षा

सुजानपुर की बेटी अर्पिता सिंह ने रचा इतिहास, 99% अंक लाकर बनीं जिला टॉपर

CBSE 10वीं में शानदार सफलता, गांव से लेकर जनपद तक खुशी की लहर

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। बहुआ देहात क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर की होनहार छात्रा अर्पिता सिंह ने CBSE 10वीं की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि पूरे गांव और जनपद का नाम रोशन किया है। अर्पिता सिंह, जो श्री अरविंद पटेल की सुपुत्री हैं, ने यह उपलब्धि हासिल कर जिला टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
अर्पिता सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की छात्रा हैं और उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ग्राम प्रधान ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पिता ने सुजानपुर गांव का मान बढ़ाया है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने अर्पिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो सकी।
साथ ही, उन्होंने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निरंतर आगे बढ़ते रहें और देश व समाज का नाम रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!