उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

चिल्हारी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

दिलीप पांडे बोले—परशुराम जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

सब तक एक्सप्रेस | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी, उमरिया:
चिल्हारी में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम सत्य सनातन धर्म के ध्वजवाहक और समाज कल्याण के पुरोधा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन केवल पूजन का विषय नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है।
उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की रक्षा की। उनका जीवन सिखाता है कि जब भी समाज में अन्याय बढ़े, तब साहस और संकल्प के साथ उसका सामना करना चाहिए।


दिलीप पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान और संस्कार का वाहक रहा है। परशुराम जी ने यह सिद्ध किया कि ब्राह्मण केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शक और रक्षक भी होता है।
उन्होंने युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने, शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देने तथा समाज के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के तहत चिल्हारी स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गौतम, रमाकांत तिवारी, राजेश शर्मा, ओमकार मिश्र, दिनेश गौतम, रामावतार गौतम, कमलेश गौतम, राजऋषि मिश्रा, राजा मिश्र, आभा तिवारी, तुलसा मिश्र सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दिलीप पांडे ने सभी आयोजकों और समाजजनों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!