उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, 4 करोड़ की परियोजना शुरू

पूर्व सांसद ज्ञान सिंह मुख्य अतिथि, विधायक शिवनारायण सिंह ने किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ, उमरिया – राहुल शीतलानी
उमरिया। नगर परिषद नौरोजाबाद में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह (दाऊ साहब) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने विधिवत भूमि पूजन किया।
समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव प्रकाश धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष कुशल सिंह, उपाध्यक्ष नईम बेग, सुभाष नारायण सिंह, मुकेश उपाध्याय, पर्वत सिंह, विलोक नाथ, सावित्री साकेश, दीपा प्रजापति, एल्डरमैन झाला, नरेश पटेल, गोविंद सिंह, सत्यवती, डॉ. गौतम, राम मिलन यादव, संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार यह सीसी रोड गुरुद्वारा से बस स्टैंड होते हुए नगर पालिका तक तथा दूसरे चरण में नगर पालिका से पानी टंकी तक बनाई जाएगी। निर्माण कार्य में डिवाइडर, नाली, बिजली पोल और सौंदर्यीकरण भी शामिल रहेगा। इस परियोजना को दो भागों में तैयार किया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 4 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है।
विधायक शिवनारायण सिंह ने बताया कि यह राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!