उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

सूने मकान में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार चोर

मानपुर वार्ड 5 की घटना, लाखों का सामान पार; पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो चीफ, उमरिया – राहुल शीतलानी
उमरिया। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी डॉ. अशोक द्विवेदी कुछ समय से घर से बाहर थे। इसी का फायदा उठाते हुए बीती रात चोर उनके सूने मकान में घुस गए। बताया जा रहा है कि चोर मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुए और दरवाजा तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने घर में रखी करीब 45 हजार रुपये की नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों ने मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर चोरों का सुराग कब तक लग पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!