टॉप न्यूजहापुड़

हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश डबलू यादव ढेर

संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस, हापुड़

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई में नोएडा एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और हापुड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहा था।

मुठभेड़ के दौरान घायल डबलू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

डबलू यादव बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांछित था। विकास कुमार की हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2017 में उसने अपने खिलाफ गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डबलू यादव के खिलाफ बिहार और अन्य राज्यों में हत्या, लूट, रंगदारी व अन्य संगीन अपराधों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी तलाश में बिहार पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी।

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है। हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन में शामिल टीमों को बधाई दी है।

(सब तक एक्सप्रेस के लिए हापुड़ से रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!