उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपंचायत चुनाव 2026पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, विधानसभा चुनाव के बाद होगा मतदान

सब तक एक्सप्रेस | लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राज्य में पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएंगे।
सरकार ने चुनावी साल में ग्राम प्रधानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है। पहली बार उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी एडीओ पंचायत को दी जाती थी।
सूत्रों के अनुसार 26 मई को ग्राम प्रधानों की प्रशासक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस फैसले को लेकर प्रदेश की पंचायत राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलेगी और प्रधानों की भूमिका पहले से अधिक प्रभावी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!