शिक्षा

GDS 4th Merit List 2026: जून में जारी हो सकती है चौथी सूची, ऐसे करें रिजल्ट चेक

India Post की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के तहत अब चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया था और अब तक तीन चयन सूचियां जारी की जा चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, चौथी मेरिट लिस्ट जून के मध्य तक जारी हो सकती है। हालांकि विभाग की ओर से अभी कोई फिक्स डेट घोषित नहीं हुई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28,740 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की परीक्षा नहीं हुई है और पूरी भर्ती 10वीं के अंकों पर आधारित है।

कहां देखें रिजल्ट?

उम्मीदवार India Post Official Portal पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में आएगा, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

वेतनमान

  • BPM: 12,000 से 29,380 रुपये
  • ABPM/Dak Sevak: 10,000 से 24,470 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!