उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

तिवनी में दर्दनाक ट्रैक्टर हादसा: 4 की मौत, 41 घायल, 8 की हालत गंभीर

पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गांव में पसरा मातम

ब्यूरो चीफ उमरिया — राहुल शीतलानी
उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्रामीण पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिजौरा जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शहडोल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस हादसे के बाद तिवनी गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!