राष्ट्रीय

डीके शिवकुमार का आज होगा राजतिलक, CM बनते ही किसानों और महिलाओं के लिए करेंगे 8 बड़ी घोषणाएं

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी बेंगलुरु स्थित लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में वह दोपहर 4:10 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।

30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री बनने की तैयारियां तेज हो गई थीं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल प्रमुख हैं।

किसानों और महिलाओं पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद डीके शिवकुमार किसानों और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूती देना, ग्रामीण आय बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।

दो चरणों में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

नई सरकार के मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में करीब 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है, जबकि बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण 18 जून को राज्यसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा।

राज्यसभा उम्मीदवारों पर भी फैसला

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और मंसूर अली खान के नाम तय किए हैं। तीसरी सीट के लिए सुप्रिया श्रीनाते और पवन खेड़ा के नामों पर विचार किया जा रहा है।

शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। राज्यभर से हजारों कार्यकर्ता बेंगलुरु पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि 17 हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग की गई है। शपथ के बाद डीके शिवकुमार लोक भवन से विधान सौधा तक खुली जीप में रोड शो भी करेंगे, जिसे कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!