उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

लोढ़ी हॉस्पिटल में वितरित किया गया खिचड़ी प्रसाद, मानव सेवा में जुटी रही “श्री प्रसादम्” सेवा समिति

जरूरतमंद मरीजों और तीमारदारों को कराया गया प्रसाद ग्रहण, सेवाभावी युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

सोनभद्र (लोढ़ी)। रिपोर्ट : क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस

मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए “श्री प्रसादम्” सेवा समिति द्वारा शनिवार को स्थानीय लोढ़ी हॉस्पिटल परिसर में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों तथा जरूरतमंद लोगों को गर्मागर्म और स्वच्छ खिचड़ी प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से लोढ़ी हॉस्पिटल परिसर में किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य श्रद्धा, समर्पण और मानवता की भावना से प्रेरित होकर निरंतर संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य आशीष देव पांडेय, रोहित मिश्रा, पंकज शुक्ला, अंशु तिवारी, धीरज पांडेय, अमिष पांडेय सहित “श्री प्रसादम्” की पूरी टीम व्यवस्था संभालने और प्रसाद वितरण को सफल बनाने में जुटी रही।

समिति के सदस्यों ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों से भी इस मानवीय अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!