उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र: डीएपी-यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण

नगवा ब्लॉक की चेरुई सहकारी समिति पर किसानों ने खाद की उपलब्धता की मांग उठाई, 'पेड़ है तो प्राण है' अभियान के तहत पौधे भी बांटे गए

सोनभद्र। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र जिले के नगवा ब्लॉक स्थित चेरुई सहकारी समिति परिसर में गुरुवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसानों ने डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के तहत किसान परिवारों के बीच सैकड़ों फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके रकबे के अनुसार समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी से जिले की सभी सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाने की मांग की।
संदीप मिश्रा ने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान होना चाहिए और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कृषि नीतियों को लेकर भी अपनी बात रखते हुए किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में ‘पेड़ है तो प्राण है’ अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने भी किसानों और आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा पर जोर दिया।
इस अवसर पर दीपक गोंड़, विकास जायसवाल, उमा पांडेय, पिंटू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!