उत्तर प्रदेशसोनभद्र

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने चलाया सदस्यता अभियान, वरिष्ठ साहित्यकारों और युवाओं ने लिया संकल्प

सोनभद्र। क्रांति दिवस और पंच महापर्व के पावन अवसर पर गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट ने पंचतत्व की रक्षा हेतु सदस्यता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम संस्था की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी के उपरांत प्रारंभ हुआ। सदस्यता लेने वाले पहले व्यक्ति जनपद के वयोवृद्ध साहित्यकार, लेखक, चिंतक एवं नगर पालिका सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर रहे। उनके बाद उपस्थित कवियों, लेखकों, साहित्यकारों, शायरों, पूज्य संत-महात्माओं, प्रकृति प्रेमियों और युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने और प्रकृति की रक्षा से ही सभी का जीवन सुखमय हो सकता है। उन्होंने बताया कि गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट विगत वर्षों से गुप्तकाशी दर्शन-पूजन, जनजागरण यात्रा, चित्र प्रदर्शनी, वृक्षारोपण, संगोष्ठी, कथा, यज्ञ आदि के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति, पर्यावरण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अभियान चला रहा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रपति-राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद ओमप्रकाश त्रिपाठी, लेखक चिंतक रामनाथ शिवेंद्र, राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रचना तिवारी एडवोकेट, शायर अशोक तिवारी अधिवक्ता, कवि राकेश शरण मिश्रा एडवोकेट, कवि प्रद्युम्न कुमार पद्म, कवि मेघ विजयगढ़ी, युवा कवि प्रभात सिंह चंदेल और दीपक चतुर्वेदी सहित कई सम्मानित लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!