उत्तर प्रदेशलखनऊ

बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ/बरेली। सेंट पॉल स्कूल, डिफेंस कॉलोनी, बरेली में बेसिक शिक्षा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाठक की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में विद्यालय संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रमुख महासचिव राजीव यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश भर में संचालित स्कूल अपनी मान्यता के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन करें, अन्यथा समिति सहयोग नहीं करेगी।

उन्होंने ऊर्जा विभाग के उप सचिव के पत्र (पत्रांक संख्या 15/8/25/3023/2021) का हवाला देते हुए बताया कि माध्यमिक विद्यालयों को निशुल्क अथवा रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने संबंधी प्रावधान का लाभ मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी दिलाने के लिए समिति शक्ति भवन, लखनऊ में ज्ञापन सौंपेगी। इसके अलावा, राइट टू एजुकेशन के तहत नामांकित बच्चों की शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर शिक्षा निदेशालय, लखनऊ में ज्ञापन देने की रणनीति बनाई गई, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 अगस्त 2025 को प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाले दीन पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार मिश्रा, रामदास गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता हिरदेश सिंह, प्रदेश सचिव संतोष राठौर, प्रदेश कानूनी सलाहकार मुकेश ममगई, प्रदेश मीडिया प्रभारी आसिफ अली, कार्यकारिणी सदस्य एस.पी. सिंह, जिला अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, जिला महासचिव संतोष यादव, जिला प्रवक्ता विवेक शाक्य, संजय पॉल, नरेश विश्वकर्मा, टी.डी. शुक्ला, डॉ. के.पी. गंगवार, के.पी. राठौर, प्रेम चोपड़ा समेत अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!