उत्तर प्रदेशसीतापुर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों की भव्य बाइक रैली

सीतापुर, 11 अगस्त 2025। आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के सौजन्य से सफाई कर्मचारियों द्वारा एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई।

रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. निरीश चन्द्र साहू सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा थामे पूरे उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ बाइक रैली में भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों और विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी, जहां देशभक्ति गीतों के बीच आमजन को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को गौरवशाली बनाएं और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का सम्मानपूर्वक निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!