उदयपुरराजस्थान

सारथी यूथ फाउंडेशन ने दिव्यांगजन बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन

राजस्थान/रिपोर्ट – सुनील कुमार मिश्रा

सारथी यूथ फाउंडेशन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में सेवा दिवस मनाते हुए दिव्यांगजन बच्चों को भोजन प्रसादी कराई और राखी बांधकर खुशियां साझा कीं।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि यह पहल बच्चों में भाई-बहन के रिश्ते का महत्व और अपनापन बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि फाउंडेशन पिछले 3-4 वर्षों से गौसेवा, संत सेवा, पक्षी व वानर सेवा, वृद्धजनों, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग एवं निराश्रित बच्चों की सेवा, वस्त्रदान जैसे सामाजिक कार्य निरंतर कर रहा है।

सुराणा ने बताया कि संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा, शिष्टाचार और दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की शिक्षा दी जाती है। साथ ही, बच्चों को घर से केन्द्र लाने-ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

केन्द्र के संचालक रामस्वरूप प्रजापत, महेन्द्र सिंह, शानू, मोनू कुमार गुप्ता और कुसुम ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राधिका कानूंगा, विजयलक्ष्मी हर्ष, ब्रदीनारायण हर्ष, प्रियंका गोस्वामी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!