अयोध्याउत्तर प्रदेश

श्रीसीताराम निवास मंदिर में विश्व कल्याण हेतु रामनाम संकीर्तन और हवन यज्ञ जारी

📌 सब तक एक्सप्रेस

अयोध्या, संवाददाता।
अयोध्या स्थित श्रीसीताराम निवास मंदिर में विश्व शांति और कल्याण के उद्देश्य से रामनाम संकीर्तन और हवन यज्ञ का आयोजन निरंतर जारी है। यह आयोजन जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में प्रतिदिन संपन्न हो रहा है।

स्वामी श्री रामाचार्य जी महाराज ने बताया कि इस संकीर्तन और यज्ञ का उद्देश्य भक्तों एवं शिष्यों का आध्यात्मिक उत्थान करना और समस्त विश्व के कल्याण की कामना करना है। उन्होंने कहा कि मंदिर में गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा, ब्राह्मण सेवा और संत सेवा को विशेष महत्व दिया जाता है।

स्वामी जी ने स्मरण कराया कि राम मंदिर निर्माण से पूर्व ही यहां रामनाम संकीर्तन और हवन का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो आज तक लगातार चल रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में तीव्र विकास हो रहा है और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन जय श्रीराम के नारे लगाते हुए दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रीसीताराम निवास मंदिर में प्रतिदिन रामनाम संकीर्तन, हवन यज्ञ, गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा, विप्र सेवा और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!