नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – सुनील कुमार मिश्रा, सब तक एक्सप्रेस, राजस्थान
मेरठ/नई दिल्ली।
सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय एनसीआर मेरठ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने की।
बैठक में उन्होंने समाज के वंचित, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सभी पदाधिकारियों से आगे आने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को सशक्त और संगठित बनाने के लिए दिशा–निर्देश भी प्रदान किए।
राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने बैठक में भारत के विभिन्न राज्यों में संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संगठन विभिन्न राज्यों में जनकल्याण और सामाजिक उत्थान से जुड़ी नई पहलें शुरू करेगा।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने और आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे।
वहीं राजस्थान स्टेट कमेटी मेंबर सुनील शर्मा ने आईटी विभाग और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर सदस्यों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे —
डॉ. राजीव एवं श्रीमती कुसुम (महानगर अध्यक्ष मेरठ), शेर सिंह (जिला अध्यक्ष हापुड़), मीना (महिला अध्यक्ष), नैन सिंह (मंडल अध्यक्ष मेरठ), अश्वनी जाटव (उपाध्यक्ष), देवी दास गौतम (पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी), डॉ. ज्योति एवं श्रीमती राजेश (महिला विंग अध्यक्ष एवं महासचिव हापुड़), शमा परवीन (नगर अध्यक्ष हापुड़), तस्लीम (जनपद अध्यक्ष मेरठ), बंटी, अमित, पूरन सिंह, डॉ. अरुण, सूर्य प्रताप, एमपी गौतम सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का समापन एकता, सेवा और समाज कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।



