उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊ

फतेहपुर में फिर भड़का विवाद: देव दीपावली पर पूजा करने पहुंचीं महिलाओं की पुलिस से झड़प, लगाया मारपीट का आरोप

संवाददाता — बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस न्यूज, फतेहपुर

फतेहपुर। जिले के आबूनगर रेडईया मोहल्ले में आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब देव दीपावली के अवसर पर पूजा करने पहुंचीं महिलाओं को पुलिस फोर्स ने रोक दिया। रोकने पर महिलाओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले की कई महिलाएं सुबह पूजा सामग्री लेकर विवादित स्थल पर पहुंचीं और गंगा की ओर मुख करके देव दीपावली का पूजन करने लगीं। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने पूजा करने से रोका और उनके साथ मारपीट की

वहीं, पुलिस फोर्स का कहना है कि महिलाएं बैरिकेटिंग तोड़कर विवादित स्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं, जिन्हें आगे जाने से रोका गया। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने बाद में गली में ही पूजा-अर्चना की। हालांकि, झड़प की घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिससे मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।

बताया जा रहा है कि यह वही विवादित स्थल है, जहां 11 अगस्त को हिंदू संगठन और बीजेपी नेताओं के पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले थे। उस घटना के बाद से स्थल पर पुलिस और PAC की सख्त निगरानी चल रही है। चारों ओर लोहे की वायर से बैरिकेटिंग की गई है ताकि किसी भी व्यक्ति को अंदर न जाने दिया जाए।

इस समय करीब 150 पुलिसकर्मी और PAC जवान मौके पर तैनात हैं। महिलाओं का कहना है कि वे रेडईया मोहल्ले की ही निवासी हैं और घर के बाहर देव दीपावली मनाने आई थीं, लेकिन पुलिस ने जबरन उन्हें रोका और धक्का-मुक्की की

वहीं, पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठाया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!