उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजलखनऊसोनभद्र

विदाई समारोह का हुआ आयोजन, मूलचंद पटेल को भावभीनी विदाई

सब तक एक्सप्रेस
वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी
सोनभद्र।
बीजपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी मूलचंद पटेल के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मूलचंद पटेल विद्यालय की स्थापना के समय से ही सेवाएं दे रहे थे। इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार ने विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि मूलचंद पटेल अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, कठिन परिश्रम और विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। वे सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी मूलचंद पटेल ने अपने संबोधन में प्राचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एनटीपीसी के तत्कालीन सीपीएम स्वतंत्र कुमार के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, जिनके प्रयासों से डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर की स्थापना संभव हो सकी। उन्होंने तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक स्व. महात्मा नारायण दास ग्रोवर को नमन करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति उन्हीं के हस्ताक्षर से हुई थी। ग्रोवर साहब ने देशभर में दो सौ से अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


मूलचंद पटेल ने कहा कि आज डीएवी रिहंदनगर के हजारों विद्यार्थी देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं और इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा क्रांति लाने में डीएवी की अहम भूमिका रही है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी और ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. झा, विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, जय सिंह, डी.सी. शुक्ला, मीना सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, सौरभ कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मूलचंद पटेल के सेवाकाल की सराहना की।
विदाई समारोह का संचालन हिंदी शिक्षिका समता सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!