फेमस वेब सीरीज ब्रिजर्टन का चौथा सीजन अब ओटीटी पर आ रहा है

Bridgerton Season 4 Part 1 Release Date India: फेमस वेब सीरीज ब्रिजर्टन का चौथा सीजन अब ओटीटी पर आ रहा है, वो भी चंद घंटों में। सीजन के पहले चार एपिसोड अमेरिका के साथ-साथ भारत में कब रिलीज हो रहे हैं, यहां जानिए सारी डिटेल्स।
HighLights
- ब्रिजर्टन सीजन 4 को दो पार्ट में किया जा रहा रिलीज
- पहला पार्ट गुरुवार को ओटीटी पर हो रहा है रिलीज
- ब्रिजर्टन के पहले पार्ट की रिलीज का था बेसब्री से इंतजार
सुपरहिट वेब सीरीज में से एक ब्रिजर्टन (Bridgerton) के सभी सीजंस को काफी पसंद किया गया है। यह ओटीटी पर मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीज में से एक रही है। तीन सीजन से दर्शकों का दिल जीतने वाली ब्रिजर्टन का अब चौथा सीजन आ रहा है, वो भी चंद घंटों में।
तरह ब्रिजर्टन का चौथा सीजन भी पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। यह दो पार्ट में आ रहा है। पहले पार्ट में चार एपिसोड्स हैं जो गुरुवार यानी 29 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसके टाइमिंग का भी पता चल गया है।
ब्रिजर्टन सीजन 4 की अनाउंसमेंट कुछ महीने पहले ही हुई थी, तभी से इसको लेकर दर्शकों के बीच बेताबी थी। अब आपको बताते हैं कि चौथे सीजन का पहला पार्ट कब और कहां रिलीज होने वाला है…
कब और कहां देखें ब्रिजर्टन सीजन 4?
ब्रिजर्टन सीजन 4 के पहले पार्ट में कुल चार एपिसोड्स हैं जो एक साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होंगे। अमेरिका और ईस्टर्न एरिया में यह वेब सीरीज 29 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर करीब 12 PM PT और 3 AM ET से स्ट्रीम होगी।
भारत में कब से स्ट्रीम होगी ब्रिजर्टन?
बात करें भारत में इसकी स्ट्रीमिंग की तो ब्रिजर्टन सीजन 4 का पहला पार्ट आप भारत में 30 जनवरी 2026 को 1.30 AM से देख सकते हैं।
क्या है ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी?
ब्रिजर्टन सीजन 4 की कहानी बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। उसे बॉल डांस में आई एक मास्क वाली लड़की से इश्क हो जाता है, जिसे ढूंढने के लिए वह ऐढ़ी चोटी का दम लगा देता है। हालांकि, जब उसकी सच्चाई पता चलेगी तो शायद बेनेडिक्ट न सही, लेकिन उसका परिवार जरूर शॉक हो जाएगा। बेनेडिक्ट की भूमिका में ल्यूक थॉम्पसन हैं और उनके अपॉजिट ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस येरिन हा (Yerin Ha) अहम भूमिका में हैं।



