खेल

BAN vs PAK 2nd ODI Live Score Update: पाकिस्‍तान को लगा पहला झटका, माज सदाकत बने मिराज का शिकार

Bangladesh vs Pakistan 2nd ODI Live: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है।

BAN vs PAK 2nd ODI Live Score Update: बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्‍लादेश के कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

मेजबान बांग्‍लादेश ने पहले वनडे में पाकिस्‍तान को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में आज उनकी नजर सीरीज जीतने पर है। दूसरी ओर शाहीन शाह अफरीदी की कप्‍तानी वाली टीम वापसी करना चाहेगी।

13 Mar 20263:00:39 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: पाकिस्‍तान का पहला विकेट गिरा

पाकिस्‍तान टीम का पहला विकेट गिर गया है। कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने माज सदाकत को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। माज ने तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 46 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्‍के लगाए।

13 Mar 20262:46:39 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। पाकिस्‍तान का स्‍कोर 85 रन है और उनका कोई विकेट नहीं गिरा है। माज सदाकत 63 और साहिबजादा फरहान 15 रन बनाकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। बांग्‍लादेश के गेंदबाज अब तक कोई सफलता नहीं ले पाए हैं।

13 Mar 20262:34:33 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: माज सदाकत की फिफ्टी

माज सदाकत ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। उन्‍होंने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक है। उन्‍होंने बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले वनडे में डेब्‍यू किया था।

13 Mar 20262:17:30 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: पाकिस्‍तान की तूफानी शुरुआत

साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्‍तान को तूफानी शुरुआत दी है। 6 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 49 रन है। माज 22 गेंदों पर 40 रन ठोक चुके हैं। बांग्‍लादेश को वापसी करनी है तो विकेट चटकाना होगा।

13 Mar 20261:47:31 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: सलामी जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की ओर से साहिबजादा फरहान और माज सदाकत बल्‍लेबाजी करने आए हैं। दोनों की नजर टीम को तेज शुरुआत देने पर है।

13 Mar 20261:23:36 PM

साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

13 Mar 20261:22:22 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

13 Mar 20261:19:47 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: टॉस अपडेट

बांग्‍लादेश के कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में पाकिस्‍तान टीम बल्‍लेबाजी करती हुई नजर आएगी। बांग्‍लादेश ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

13 Mar 202612:37:09 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: पाकिस्तान टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।

13 Mar 202612:35:44 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: बांग्लादेश टीम

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

13 Mar 202612:35:28 PM

BAN vs PAK 2nd ODI Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। आज बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। बांग्‍लादेश की नजरें जहां सीरीज जीतने पर हैं तो वहीं पाकिस्‍तान टीम वापसी के इरादे से उतर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!