मनोरंजन

2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म

ड्रामा, एक्शन और थ्रिल… 7.7 IMDb रेटिंग वाली एक फिल्म ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में 6 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच है।

HighLights

  1. ऑस्कर्स 2026 में एक्शन थ्रिलर ने जीते 6 अवॉर्ड्स
  2. ओटीटी पर मौजूद है टॉप रेटेड थ्रिलर
  3. सबसे एक्सपेंसिव फिल्मों में शुमार है थ्रिलर

 बाफ्ता, गोल्डन ग्लोब और अब ऑस्कर्स… एक दमदार एक्शन थ्रिलर जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन बैक-टू-बैक अवॉर्ड्स जीतकर तबाही मचा दी।

यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरा फुल पैकेज है जो आपको 2 घंटे 42 मिनट तक स्क्रीन्स से हिलने नहीं देगा। दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म की कहानी हैरान भी करती है और परेशान भी।

फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है जो अपने अतीत के नतीजों से जूझ रहे हैं। वर्तमान पहले से ही मुश्किल होता है, लेकिन अतीत का साया उन्हें और भी परेशान कर देता है।

ऑस्कर्स में छाई फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another)। पॉल थॉमस एंडर्सन निर्देशित वन बैटल आफ्टर अनअदर सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, सीन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और तेयाना टेलर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।

  • बेस्ट फिल्म
  • बेस्ट डायरेक्टर
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
  • बेस्ट कास्टिंग

बॉक्स ऑफिस पर क्यों फ्लॉप थी फिल्म?

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस (One Battle After Another Hit or Flop) पर फ्लॉप रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बजट था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट ही करीब 130 से 175 मिलियन डॉलर के करीब था। दुनियाभर में फिल्म ने 209 मिलियन डॉलर के करीब कारोबार किया था।

One Battle After Another

क्या है फिल्म की कहानी?

वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another Story) की कहानी बॉब की है जो एक क्रांतिकारी था और अतीत से भागते हुए दुनिया से कटकर अपनी जिंदगी बिता रहा है। वह एक नशेड़ी बन चुका है और अपनी बेटी के साथ रहता है। एक रोज उसका पुराना कट्टर दुश्मन उसकी जिंदगी में वापस आता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है।

किस ओटीटी पर है वन बैटल आफ्टर अनअदर?

ऑस्कर्स में 6 अवॉर्ड्स पाने वाली वन बैटल आफ्टर अनअदर पिछले साल सिनेमाघरों में आई थी और अब ओटीटी पर मौजूद है। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार (One Battle After Another On Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!