उमरियाटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने मां बिरासिनी मंदिर में की पूजा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के साथ पहुंचकर की आराधना

राहुल शीतलानी।सब तक एक्सप्रेस।

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिवस पर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे मां बिरासिनी माता के मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
नेताओं ने जगज्जननी मां बिरासिनी देवी के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली।


विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि मां की कृपा से जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!