दिल्ली

दुकानदार ने थमाया कड़क नोट? जेब में रखने से पहले बस कुछ सेकंड में ऐसे करें असली-नकली की पहचान

हाल ही में गुजरात में AI-आधारित नकली नोट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे बाजार में नकली नोटों की संख्या बढ़ने की चिंता बढ़ गई है। आप कुछ तरीकों से असली- नकली की पहचान कर सकते हैं।

News Article Hero Image

AI से बने नकली नोटों का खतरा: ऐसे पहचानें असली की नोट (Picture Credit- RBI/AI Generated)

 जरूरत के लिए बनाई गई तकनीक जितना हमारा काम आसान करती है, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल भी बढ़ गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल आजकल नकली नोट बनाने के लिए भी किया जाने लगा है।

ताजा मामला गुजरात का है, जहां हाल ही एक ‘हाई-टेक’ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह AI टूल्स की मदद से बिल्कुल असली दिखने वाले नकली नोट छाप रहा था और धड़ल्ले से बाजार में इनका इस्तेमाल भी कर रहा था।

RBI ने भी दी चेतावनी

बीते कुछ समय से  नकली नोटों के मामले काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। खुद रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट्स भी इस बात का खुलासा करती हैं कि बाजार में 500 रुपये के नकली नोट घूम रहे हैं। ऐसे में आम इंसान के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि उसकी जेब में रखा नोट असली है या सिर्फ कागज का एक टुकड़ा।

ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिन्हें खुद सरकार ने बताया है, जिनकी मदद से आप असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं।

रोशनी के आर-पार देखें

fake note

(Picture Credit- AI Generated)

  • वॉटरमार्क: असली नोट की पहचान करने के लिए उस पर बने खाली सफेद हिस्से को रोशनी की तरफ आर-पार देखें। असली नोट को ऐसा देखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर और जितने का नोट है, वह नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • सिक्योरिटी थ्रेड (तार): नोट के बीच में जो चमकीली हरी पट्टी (धागा) होती है, उसे रोशनी के सामने रखने पर वह एक सीधी लाइन की तरह दिखती है। इस पट्टी को ध्यान से देखें, अगर इस पर ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा है, तो यह असली नोट है।

नोट को तिरछा कर देखें

fake note (1)

(Picture Credit- AI Generated)

 

रंग बदलने वाली स्याही: असली नोट की सबसे बड़ी पहचान इसका रंग बदलना है। जब आप नोट को थोड़ा तिरछा करेंगे, तो इसके बीच मौजूद चमकीली लाइन हरे से नीले रंग की हो जाएगी।

इसके अलावा नोट के दाईं तरफ नीचे की ओर लिखा नोट का नंबर भी तिरछा करने पर बदल जाता है।

छूकर महसूस करें

fake note (2)

 

RBI ने असली नोटों में कुछ चीजें उभरी हुई छापी हैं, जिससे देखने में असमर्थ लोग भी इन्हें छूकर पहचान सकें। अपनी उंगलियों की मदद से आप इन चीजों को असली नोट पर छूकर महसूस कर सकते हैं-

  • महात्मा गांधी की तस्वीर
  • बाईं तरफ बना अशोक स्तंभ
  • नोट के किनारे पर बनीं 5 तिरछी लाइनें
  • गवर्नर के हस्ताक्षर और RBI का प्रॉमिस

ध्यान से या लेंस से देखें

असली नोट की पहचान करने के लिए  महात्मा गांधी की तस्वीर   और किनारे की पट्टी के बीच बहुत ही बारीक अक्षरों में ‘भारत’ (हिंदी में) और ‘India’ लिखा होता है। इसे आप ध्यान से या किसी मैग्निफाइंग ग्लास की मदद से साफ पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!