उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

नौरोजाबाद में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती

नगर में निकली भव्य बाइक रैली, युवाओं में दिखा खासा उत्साह

राहुल शीतलानी/सब तक एक्सप्रेस।
उमरिया। नगर नौरोजाबाद में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के युवाओं और नागरिकों ने मिलकर एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया।
यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पांच नंबर पीपल चौक, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और मंडी खोली मार्ग से गुजरते हुए रामलीला मैदान के पास संपन्न हुई।

रैली के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
रास्ते में जगह-जगह लोगों द्वारा रैली का स्वागत किया गया। प्रतिभागियों ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया, जो बाबा साहब के विचारों की मूल भावना को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!