उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

अधूरे आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश, योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र। ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के तहत बैंक के माध्यम से सब्सिडी और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिया कि योजना के सभी लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।


प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया कि जो आवास अभी अधूरे हैं, उनका निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।


इसके अलावा सैम और मैम बच्चों के चिन्हांकन एवं स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपायुक्त उद्योग और एलडीएम को लाभार्थियों की पत्रावलियों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।


आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!