उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

मोदी की विदेश नीति से बढ़ रहा भारत का वैश्विक सम्मान : हिमांशु द्विवेदी

पांच देशों की यात्रा से भारत को मिलेगा आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक लाभ, विपक्ष पर भी साधा निशाना

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
भाजपा नेता एवं समाजसेवी हिमांशु द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं को भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति और प्रभावशाली नेतृत्व के कारण आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ अपनी पहचान बना रहा है।
हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा से भारत को आर्थिक, तकनीकी, सामरिक और व्यापारिक क्षेत्रों में बड़े लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं का उद्देश्य केवल कूटनीतिक मुलाकातें नहीं, बल्कि भारत के लिए निवेश, नई तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना होता है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ हुए समझौतों से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। वहीं रक्षा, साइबर सुरक्षा और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ने से देश को आर्थिक और सामरिक मजबूती मिलेगी।
हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि नीदरलैंड यात्रा से भारत को हाई-टेक उद्योग, लॉजिस्टिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इससे भारत तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन टेक्नोलॉजी, रक्षा उत्पादन और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।
नॉर्वे यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा, जलवायु तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। वहीं इटली यात्रा से व्यापार, रक्षा उत्पादन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भारत और यूरोप के संबंध और मजबूत होंगे।
हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के कारण आज दुनिया भारत को एक स्थिर, विश्वसनीय और मजबूत नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश भारत में निवेश करना चाहते हैं और भारत को भविष्य की आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहे हैं।


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने में जुटे हैं, वहीं कुछ विपक्षी नेता विदेशी मंचों पर जाकर देश की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत की छवि पूरे देश की पहचान होती है और देशहित को राजनीति से ऊपर रखना हर जिम्मेदार नागरिक और नेता का कर्तव्य है।
अंत में हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राएं भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं और आने वाले समय में यही वैश्विक साझेदारियां भारत को दुनिया की अग्रणी शक्तियों में शामिल करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!