एसईसीएल की बड़ी लापरवाही, टूटी रेलिंग बनी हादसे का कारण
मुख्य मार्ग पर टूटी सुरक्षा रेलिंग से बढ़ा खतरा, खेर माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी

उमरिया, मध्य प्रदेश | संवाददाता राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र में सीसीएल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्य मार्ग पर लगी सुरक्षा रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
यह सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण, वाहन चालक और श्रद्धालु दिन-रात गुजरते हैं। पास में स्थित प्रसिद्ध खेर माता मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। टूटी रेलिंग के कारण सड़क किनारे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन से जल्द से जल्द रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट



