बाजारपुर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, व्यापारियों ने सीएमओ से की अपील
बढ़ते सड़क हादसों पर जताई चिंता, संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग

ब्यूरो चीफ : राहुल शीतलानी
सब तक एक्सप्रेस
नौरोजाबाद/उमरिया। नौरोजाबाद नगर परिषद क्षेत्र के बाजारपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
व्यापारियों ने बताया कि बाजारपुर क्षेत्र में लोगों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस संबंध में व्यापारियों ने नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मांग की है कि बाजारपुर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाए, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
व्यापारियों ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है। उनका मानना है कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना बेहद जरूरी है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ब्यूरो चीफ : राहुल शीतलानी
सब तक एक्सप्रेस



