उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

हाईवे किनारे बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

स्कूरी गांव के पास सर्विस लेन किनारे मिला शव, शिनाख्त और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
फतेहपुर। जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पीली बोरी में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कूरी गांव के पास हाईवे की सर्विस लेन किनारे एक पीली बोरी पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को यहां फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पहचान के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं कौशाम्बी की ओर स्थित टोल प्लाजा के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि शव को यहां तक लाने वाले वाहन या संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!